Search

 
 
 

सीएम से की सहारा इंडिया के निवेशकों का पैसा दिलाने की मांग

 
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में विश्व भारती जनसेवा संस्थान प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की.प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से सहारा इंडिया निवेशकों का पैसा वापस दिलाने, जांच आयोग का गठन और राज्य सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में हस्तक्षेप याचिका दायर करने की दिशा में पहल किए जाने का आग्रह किया . मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले  में राज्य सरकार विधिसम्मत कदम उठाएगी. मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों मे संस्थान के राष्ट्रीय सचिव नागेंद्र कुमार कुशवाहा, संयुक्त सचिव अशोक कुमार राम, उप सचिव प्रवीण कुमार श्रीवास्तव और  रेजिना सुचिता कच्छप शामिल थे
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही