Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीआईपी में डिमेंशिया चर्चा, बोले चिकित्सक- मृत्यु दर के कारण को बढ़ा सकती है बीमारी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साईकेट्री (सीआईपी) में डिमेंशिया के उपचार के तरीकों पर चर्चा की गई. अस्पताल के ओपीडी परिसर में इलाज के लिए आए मरीज व उनके परिजनों के बीच संस्थान के चिकित्सक ने डिमेंशिया से बचाव, स्वस्थ जीवन शैली की भूमिका पर प्रकाश डाला. डॉ उमेश और डॉ भावना ने कहा कि धूम्रपान और शराब के सेवन से लोगों को बचने की जरूरत है. अपनी आदतों में सुधार के साथ योग और ध्यान को अभ्यास में शामिल करने की जरूरत है. कहा कि डिमेंशिया का उपचार समय पर नहीं होने से यह विकलांगता और मृत्यु दर के कारण को भी बढ़ा सकता है. वहीं जानकारी दी गई की सीआईपी में प्रत्येक शुक्रवार को एक समर्पित वृद्धावस्था क्लिनिक आयोजित किया जाता है. इस दौरान विभिन्न स्थितियों के बारे में 50 से अधिक रोगियों एवं उनके परिजनों को जागरूक किया गया. इसे भी पढ़ें – हाईकोर्ट">https://lagatar.in/the-period-of-instability-of-the-government-will-start-as-soon-as-the-vikramaditya-commission-report-is-filed-in-the-high-court-saryu/">हाईकोर्ट

में विक्रमादित्य आयोग की रिपोर्ट दाखिल होते ही शुरू होगा सरकार की अस्थिरता का दौर : सरयू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही