Search

 
 
 

बांग्लादेशी घुसपैठ से बदल रही झारखंड की डेमोग्राफी, सरकार गंभीरता से ले : राज्यपाल

 
  • न्यूज एजेंसी एएनआई को दिया बयान
Ranchi : झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर चिंता जतायी है. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में कहा है कि यह एक खतरनाक स्थिति है. बांग्लादेशी घुसपैठ के कारण आदिवासियों की सभ्यता और संस्कृति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. ये घुसपैठिये आदिवासी युवतियों से विवाह भी कर रहे हैं, हमें इसके प्रति सचेत होना होगा. राज्यपाल ने कहा कि इस मुद्दे पर उन्होंने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से भी बात की है. झारखंड की डेमोग्राफी विदेशी घुसपैठ से बदलनी नहीं चाहिए. हमें इसके लिए गंभीरता से विचार करना होगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/4431.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

मुख्यमंत्री को अब तो राजधर्म निभाना चाहिए- प्रतुल

इधर, राज्यपाल के बयान के बाद विपक्ष सरकार पर आक्रामक हो गयी है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि राज्यपाल ने आदिवासियों की सरकार होने की दंभ भरने वाली हेमंत सरकार को शीशा दिखा दिया. राज्यपाल ने बिल्कुल सही कहा है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण आदिवासियों की संस्कृति और सभ्यता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. उनका यह कहना भी उचित है कि ये घुसपैठिए आदिवासी बेटियों से विवाह कर सत्ता पर भी काबिज हो रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अब तो राजधर्म निभाना चाहिए. राज्य के संवैधानिक प्रमुख राज्यपाल बता रहे हैं कि झारखंड में घुसपैठ चरम पर है. फिर भी सरकार इसे नजरअंदाज कर रही है. राज्य सरकार घुसपैठियों को चिह्नित कर उन्हें बाहर निकालने का काम करे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही