Hazaribagh: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने सोमवार को पगमिल रोड स्थित हासमियां कॉलोनी का दौरा किया, जहां स्थानीय निवासी गंदे पानी के जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं. इस दौरान समाजसेवी संजर मलिक भी मौजूद थे, जिन्होंने नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ गंदे पानी में लेटकर विरोध प्रदर्शन किया. बता दें कि पगमिल रोड, हजारीबाग, कटकमसाड़ी और चतरा के बीच का मुख्य मार्ग है, जो इस बरसात में तालाब या नदी जैसा बन चुका है. इसके कारण आम जनता को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. विशेष रूप से पगमिल के निवासियों को, जिनके घरों और दुकानों में पानी भर रहा है.
: आदिवासी युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, 48 घंटे बाद बदहवास लौटी घर [wpse_comments_template]
आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रशासन से मुलाकात करेंगेः मुन्ना
इस स्थिति की जानकारी मिलते ही मुन्ना सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने समाजसेवी संजर मलिक और स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और समस्या की गंभीरता को समझा. मुन्ना सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे और आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रशासन से तुरंत मुलाकात करेंगे. मुन्ना सिंह के आश्वासन के बाद संजर मलिक और स्थानीय निवासियों ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया. स्थानीय लोगों ने अपने घरों में पानी भरने की समस्या और अन्य कठिनाइयों को लेकर मुन्ना सिंह जी से अपनी पीड़ा साझा की. मुन्ना सिंह ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे इस मुद्दे पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे. इसे भी पढ़ें -बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-tribal-girl-kidnapped-and-gang-raped-returned-home-distraught-after-48-hours/">बोकारो: आदिवासी युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, 48 घंटे बाद बदहवास लौटी घर [wpse_comments_template]
Leave a Comment