Hazaribagh : हजारीबाग के विष्णुगढ़ के श्रीराम मंदिर बाजार टांड स्थित रमुआ हनुमान मंदिर में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमत शक्ति जागरण के तहत हनुमान चालीसा का पाठ किया. साथ ही कांग्रेस की ओर से बजरंग दल के खिलाफ दिए गए अमर्यादित बयान और पीएफआई से तुलना के विरोध में प्रदर्शन किया. दरअसल कांग्रेस ने कर्नाटक में मंगलवार को जारी घोषणापत्र में कहा था कि अगर उन्हें सत्ता पर काबिज होने का अवसर मिला तो वे बजरंग दल और पीएफआई जैसी संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा देंगे. जिसके बाद से ही पार्टी का लगातार विरोध हो रहा है. विहिप के प्रखंड मंत्री सिकंदर कुमार ने बताया बजरंग दल हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है. हिंदु विरोधियों को धूल चटाने की रणनीति तैयार की जा रही है. वरुण कुमार ने कहा कि बजरंग दल देश और हिंदुत्व का बल है. कांग्रेस को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए. कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे बजरंग दल के प्रखंड संयोजक प्रकाश राणा ने बताया कि बजरंग दल देशभक्त हिंदू नौजवानों का संगठन है. बजरंग दल की तुलना देश विरोधी पीएफआई संगठन से करना कांग्रेस की तुच्छ व तुष्टीकरण मानसिकता को दिखाती है. मौके पर विहिप के समरसता प्रमुख नरेश रवानी, छात्र प्रमुख बबलु गुप्ता, मातृ शक्ति प्रमुख कंचन बाला, सह प्रमुख चंचला उपाध्याय, पूजा कुमारी, प्रभा कुमारी, रेखा देवी, सुधा देवी, विकास सिन्हा, आशा देवी आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: कर्नाटक">https://lagatar.in/hanuman-chalisa-and-mahaarti-in-protest-against-congress-announcement-in-karnataka-elections/">कर्नाटक
चुनाव में कांग्रेसी घोषणा के प्रतिकार में हनुमान चालीसा और महाआरती [wpse_comments_template]
कांग्रेस के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, कांग्रेसी घोषणापत्र का विरोध

Leave a Comment