Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुरानी पेंशन योजना की मांग को लेकर 20 जनवरी को बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

Ranchi : नई पेंशन योजना रद्द कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर बैंककर्मी 20 जनवरी को बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे. गुरुवार को एमएल सिंह की अध्यक्षता में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की बैठक में यह तय किया गया. फैसला किया गया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा. यह भी निर्णय लिया गया कि अपनी मांगों को लेकर 25 जनवरी को बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा समेत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कचहरी रोड स्थित आंचलिक कार्यालय के समीप सभी बैंक कर्मी विरोध प्रदर्शन करेंगे. मौके पर मनीष कुमार सिंह, एमएल सिंह, प्रकाश उरांव, गौतम चांद, अखिलेश कुमार, घनश्याम श्रीवास्तव, मुरलीधर राम उपस्थित थे. ये हैं पांच सूत्री मांगें  
  • सप्ताह में 5 दिन की बैंकिंग सेवा शुरू की जाये.
  • पूर्व में सेवानिवृत्त लोगों के लिए पेंशन का अद्यतन किया जाये.
  • बकाया मुद्दों का समाधान हो.
  • ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने संबंधी सभी रिक्त पदों को भरा जाये.
  • नई पेंशन योजना को रद्द कर पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाये.
इसे भी पढ़ें – धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-when-the-matter-of-the-death-of-300-tribals-was-taken-up-the-government-sent-them-to-jail-dhullu-mahato/">धनबाद

: 300 आदिवासियों की मौत का मामला उठाया तो सरकार ने भेजा जेल- ढुल्लू महतो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही