Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजभवन गेट के सामने होमगार्ड जवानों का प्रदर्शन, एक वर्दी-दो नियम नहीं चलेंगे के लगाये नारे

Ranchi : झारखंड होम गार्ड एसोसिएशन के बैनर तले राज्यभर के हजारों होमगार्ड जवान झारखंड सरकार के खिलाफ राजभवन गेट के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे होमगार्ड जवानों का कहना है कि एक वर्दी और दो नियम नहीं चलेंगे. वादाखिलाफी सरकार को होमगार्ड का शोषण करना बंद करना होगा. कहा कि हमें वर्दी तो मिली, लेकिन नियमित ड्यूटी नहीं दी गयी है. हमें चार महीने काम मिलता है. इसके बाद मजदूरी करके घर चलाना पड़ता है. प्रदर्शन कर रहे होमगार्ड ने सरकार से एक मुश्त में भुगतान करने की मांग की. (पढ़ें, कर्नाटक">https://lagatar.in/suspense-on-siddaramaiah-or-dk-shivakumar-the-next-cm-of-karnataka/">कर्नाटक

के अगले सीएम पर सस्पेंस! सिद्धरमैया या डीके शिवकुमार, मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे तय)

सरकार गठन से पूर्व जवानों को नियमित करने का किया था वादा

बता दें कि हेमंत सोरेन ने सरकार गठन से पूर्व  राज्य में कार्यरत सभी होमगार्ड जवानों को नियमित करने, समान काम के बदले समान वेतन सहित अन्य सुविधाएं देने का वादा किया था. लेकिन सरकार बनने के बाद हेमंत सोरेन ने इस वादे को पूरा नहीं किया. उन्होंने होमगार्ड के जवानों की मांगों को अनसुना कर दिया. ऐसे में अब राज्य में सेवारत हजारों होमगार्ड जवान विरोध कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-caught-red-handed-woman-doing-brown-sugar-business/">रांची

पुलिस ने ब्राउन शुगर का कारोबार करने वाली महिला को रंगे हाथ पकड़ा

ये हैं होमगार्ड जवानों की 4 मांगें

  • होमगार्ड जवानों को हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और भारत सरकार की ओर से भेजे गये पत्र के अनुसार पुलिसकर्मियों की तरह वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएं. उन्हें समान काम के बदले समान वेतन दिया जाये.
  • स्वयंसेवी एक्ट में संशोधन करते हुए होमगार्ड जवानों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाये या झारखंड राज्य के सभी होमगार्ड जवानों की ड्यूटी सुनिश्चित की जाये.
  • पड़ोसी राज्य बिहार की तरह होमगार्ड जवानों को कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ दिया जाये.
  • बिहार सरकार की तर्ज पर झारखंड के होमगार्ड जवानों को भी 60 साल की आयु पूरी होने पर एकमुश्त डेढ़ लाख का भुगतान किया जाये.
इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-ssp-retired-seven-inspectors/">रांची

: सात इंस्पेक्टर को SSP किशोर कौशल ने किया विरमित
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही