Search

 
 
 

खतियानी संघर्ष मोर्चा का विस के समक्ष प्रदर्शन, नयी स्थानीय नीति की मांग

 
Kaushal Anand Ranchi : खतियानी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व झामुमो विधायक अमित महतो के नेतृत्व में बुधवार को विधानसभा का घेराव किया गया. इन्हें निर्धारित बैरिकेटिंग के निकट रोक दिया गया. कार्यक्रम में भारी संख्या में आदिवासी-मूलवासी युवा-युवतियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम के बाद एक ज्ञापन विधानसभा अध्यक्ष डा रवींद्र महतो को सौंपा गया. कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए अमित महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार पुरानी स्थानीय नीति को रद्द करते हुए नई स्थानीय नीति बनाने का वादा करके सत्ता में आयी थी. मगर सत्ता में आए अब तीन साल पूरे होने को हैं. अब तक नयी स्थानीय नीति नहीं बन पायी. यह झारखंड राज्य के आदिवासी-मूलवासी खतियान धारी युवक-युवतियों के साथ बड़ा विश्वासघात है.

नौकरियों, ठेके-पट्टा में बाहरियों का कब्जा

झारखंड गठन हुए 20 साल से अधिक हो गए, मगर आज भी हमारी नौकरियों, ठेके-पट्टा में बाहरियों का कब्जा है. अगर यही हाल हमारा होना था, तो झारखंड अलग राज्य बनना ही नहीं चाहिए था. महतो ने सरकार से कहा कि अगर समय रहते नयी स्थानीय एवं नियोजन नीति नहीं बनी तो आने वाले चुनाव में राज्य में सत्तासीन झामुमो के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा. इस मौके पर राजेश महतो, निमाई महतो, रोहित भगत सहित भारी संख्या में युवा-युवती शामिल हुए. इसे भी पढ़ें- रजिस्टर्ड">https://lagatar.in/the-landless-people-living-on-government-land-since-1985-will-get-the-benefit-of-pradhan-mantri-awas-yojana/">रजिस्टर्ड

पुराने वाहन मालिकों को जल्द उपलब्ध कराया जाएगा HSRP नंबर- चंपाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही