Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोर्ट फीस को लेकर दूसरे दिन भी वकीलों का प्रदर्शन, रांची में वकीलों का पैदल मार्च, न्यायिक कार्य प्रभावित

Ranchi : राज्य भर के वकीलों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी है. झारखंड में कोर्ट फीस वृद्धि का निर्णय वापस लेने की मांग को लेकर वकीलों ने शनिवार को भी कार्य बहिष्कार किया. स्टेट बार काउंसिल के निर्देश पर पुरे राज्य के वकीलों का कार्य बहिष्कार आज यानी शनिवार को भी जारी है. झारखंड हाईकोर्ट और रांची सिविल कोर्ट के वकीलों ने भी काउंसिल के निर्देश का पालन करते हुए खुद को न्यायिक कार्यों से दूर रखा. जिसका असर न्यायिक कार्यों के निष्पादन पर साफ देखने को मिला. इसे भी पढ़ें - शहीद">https://lagatar.in/thousands-of-people-gathered-in-the-last-journey-of-martyr-commando-deepak-kumar-raised-slogans-of-bharat-mata-ki-jai/">शहीद

कमांडो दीपक कुमार की अंतिम यात्रा में जुटे हजारों लोग, लगे ‘भारत माता की जय’ के नारे

कोर्ट परिसर से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला गया शांतिपूर्ण मार्च 

रांची सिविल कोर्ट के वकीलों ने कोर्ट परिसर से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक पर शांतिपूर्ण मार्च निकाल कर सरकार से कोर्ट फ़ीस में उचित संशोधन करने की मांग की. रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय विद्रोही के नेतृत्व में वकीलों ने पैदल मार्च किया. पैदल मार्च के दौरान सरकार के इस निर्णय के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई. इस पैदल मार्च में रांची जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और अन्य वकील शामिल रहे. अल्बर्ट एक्का पहुंचकर वकीलों का यह प्रदर्शन खत्म हुआ.
इसे भी पढ़ें - 10">https://lagatar.in/nia-is-interrogating-naxalite-who-killed-10-jawans-with-a-reward-of-18-lakhs/">10

जवानों की हत्या करने वाला 18 लाख के इनामी नक्सली से एनआईए कर रही पूछताछ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही