Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू झामुमो इकाई का रांची के बापू वाटिका पर प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Palamu: रांची स्थित बापू वाटिका पर पलामू झारखंड मुक्ति मोर्चा इकाई के नेता और कार्यकर्ताओं ने उपवार रखा. झामुमो पलामू के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपवास रखा. पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर हेमंत सोरेन को अलोकतांत्रिक तरीके से गिरफ्तार किया. इसके खिलाफ उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. मौके पर पलामू झामुमो के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि झामुमो के सभी कार्यकर्ता और झारखंड की जनता भाजपा के कुकृत्य से तंग आ चुके हैं. भाजपा केंद्रीय एजेंसियों को तोता बना कर रखी है. भाजपा के संगठन की तरह ईडी काम कर रही है. देश में अघोषित आपातकाल है. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को षड्यंत्र कर भाजपा ने इस्तीफा देने को मजबूर किया है. ये लोग हेमंत सोरेन से डर चुके हैं. जब झारखंड में पहली बार किसी सरकार ने विकास करने का कार्य शुरू किया तो भाजपा झामुमो की सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई और अपने पॉकेट एजेंसियों के साथ मिल कर षड्यंत्र किया. उन्होंने कहा कि भाजपा लाख साजिश करे लेकिन ये आंदोलनकारी राज्य झारखंड झुकेगा नहीं. इसे भी पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/5th-blow-to-rjd-in-bihar-mla-bharat-bind-left-the-party/">बिहार

में RJD को 5वां झटका,  विधायक भरत बिंद ने छोड़ी पार्टी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-I-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

मौके पर झामुमो के कई नेता मौजूद थे

झामुमो के उपवास कार्यक्रम में सचिव सन्नू सिद्धिकी, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, केंद्रीय समिति सदस्य संजीव तिवारी, सुनील तिवारी, गोपाल सिन्हा, चंदन सिन्हा, मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष राकेश सिन्हा, कमाल खान, असफर रब्बानी, बालकिशुन उरांव, वरिष्ठ नेता अविनाश देव, अमित सिन्हा, बबलू शाहनवाज, रिशु अग्रवाल, प्रदीप सिंह, संगठन सचिव अनुराग सिंह, विवेकानंद सिंह, उमा सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशीला मिश्रा, नगर अध्यक्ष रंजीत जयसवाल, सचिव छोटू त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मोनू सिन्हा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अरविंद चौधरी, कोषाध्यक्ष देवानंद भारद्वाज, छात्र मोर्चा सचिव सैयद फैजल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष फजायल अंसारी, कोषाध्यक्ष मन्नत बग्गा, सचिव नन्हे खान, इकबाल अंसारी, चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी, सचिव नीतीश कुमार, अनिल चंद्रवंशी, अल्ताफ रजा, आशीष सिंह चेरो, दीनानंथ सिंह, पांडू प्रखंड अध्यक्ष इरफान खान, विक्रम चंद्रवंशी, सुदेश्वर प्रजापति, पाटन प्रखंड अध्यक्ष रंजीत सिंह, दीनदयाल सिंह, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष उदय भुइया, संजय राम, रामनाथ सिंह, धीरज जयसवाल, संतोष भुइया, दीपक कोरबा, अनिल राम, मनातू प्रखंड अध्यक्ष बसंत सिंह, महेंद्र यादव, रामचंद्र भुइया, टूटू अग्रवाल, पांकी प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा, रेहान अहमद, योगेंद्र मेहता, संजय यादव, संतोष कुमार, हुसैनाबाद के मुन्ना कुमार देव, प्रकाश कुमार पासवान, बादल कुमार, जयप्रकाश पासवान, रिंकू कुमारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-भाजपा">https://lagatar.in/bjp-means-live-rich-capitalists-supriyo/">भाजपा

का मतलब ‘भरपूर जीयो पूंजीपतियों’ : सुप्रियो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही