Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला: पाइप लाइन तोड़ने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Gumla: आरकेडी कंपनी ने सड़क बनाने के दौरान पानी सप्लाई वाली पाइप लाइन तोड़ दिया. जिसका शुक्रवार को भरनो के ग्रामीणों ने विरोध किया. अक्रोशित ग्रामीणों ने आरकेडी के कई वाहनों को रोक दिया. जब तक पाइपलाइन को नहीं बनाया जाएगा तब तक हम ग्रामीण सड़क से नहीं हटेंगे. मौके पर जिप अध्यक्ष किरण माला बड़ा मौजूद थी. इस मामले को लेकर दस दिन पूर्व ही जिप अध्यक्ष के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बीडीओ से मिलकर समस्या से अवगत कराया था. जिसके बाद आरकेडी कंपनी द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया था कि दो दिनों के अंदर इसे ठीक कर दिया जाएगा. परंतु कंपनी द्वारा टूटे पाइप को खोद कर बाहर निकाल दिया गया. इसे लेकर  ग्रामीण एकजुट हुए और प्रदर्शन किया. इधर आरकेडी कम्पनी के जीएम संदीप सिंह और राजकुमार रेड्डी ब्लॉक चौक पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया. इधर पानी के हाहाकार को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा भरनो ब्लॉक चौक के पास प्रदर्शन करने के बाद तत्काल आरकेडी कम्पनी द्वारा टैंकर के माध्यम से ग्रामीणों के घरों तक पानी पहुंचाया गया. वहीं मौके पर जिप अध्यक्ष किरण माला बड़ा ने भी उपायुक्त से मामले को लेकर फोन पर जानकारी दी. फिर उपायुक्त ने समस्या का समाधान का आश्वासन दिया. मौके पर थानेदार अरविंद कुमार, शिव कुमार केशरी, सरोज केशरी, सुदाम केशरी, आशीष केशरी, अजीत केशरी, अमित गुप्ता, राजू केशरी, मुरारी केशरी, सुनीता केशरी, अनिमा बड़ा, पदमुन्नी देवी, मुन्ना शाही, श्रीकांत केशरी, गोपाल केशरी, रौशन केशरी, भगवती केशरी, शम्भू केशरी, विकास केशरी, जयनंदन गोप, सचिन केशरी, संतोष केशरी सहित काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष एवं युवा मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-city-manager-of-jnac-got-chhaganlal-jewelers-closed/">Jamshedpur

: जेएनएसी के सिटी मैनेजर ने छगनलाल ज्वेलर्स को कराया बंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही