Search

 
 
 

झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन के समक्ष महिलाओं का प्रदर्शन, जानिए पूरा मामला

 
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन के बाहर स्थानीय लोग नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन कर रही महिलाओं के मुताबिक यह सभी लोग पहले से ही हाईकोर्ट के नए भवन में काम कर रहे थे. प्रदर्शन कर रही ज्यादातर महिलाओं की जमीन झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन के निर्माण में अधिग्रहीत की गई है. अब ये लोग मांग कर रहे कि इन्हें रोजगार दिया जाए. इनका ये भी कहना है कि स्थानीय होने की वजह से इनकी जमीन इस भवन के निर्माण के लिए ली गई है.
हाईकोर्ट के गेट नंबर एक पर प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि कई महीनों से हाईकोर्ट के अंदर काम कर रही थी. लेकिन हम सभी को नौकरी से निकाल कर अन्य लोगों को नौकरी पर रखा जा रहा है. जबकि हम लोगों की जमीन इस भवन के निर्माण के लिए ली गई है. जमीन लेते वक्त हमें कहा गया था कि जिन लोगों की जमीन हाईकोर्ट के निर्माण में गई है उन्हें रोजगार दिया जायेगा. खबर लिखे जाने तक महिलाओं का प्रदर्शन जारी था.
इसे भी पढ़ें: 720">https://lagatar.in/prabanjan-j-and-bora-varun-chakraborty-became-national-toppers-of-neet-by-scoring-720-out-of-720-rakhi-became-jharkhand-topper/">720

में 720 अंक लाकर प्रबंजन जे और बोरा वरुण चक्रवर्ती बने नीट के नेशनल टॉपर, 705 अंक लाकर राखी बनी झारखंड टॉपर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही