Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इचाक प्रखंड कार्यालय में शव के साथ प्रदर्शन, बीडीओ-बीपीओ के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

Hazaribagh : हजारीबाग के इचाक प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को कूप निर्माण के दौरान हादसे में मरे मजदूर के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जमकर हंगामा किया. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को एंबुलेंस में रखकर प्रखंड कार्यालय के पास मृतक के परिजनों ने इचाक बीडीओ और बीपीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसे भी पढ़ें : अब">https://lagatar.in/now-trying-to-honey-trap-cp-singh-complaint-lodged-in-lalpur-police-station/">अब

सीपी सिंह को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश, लालपुर थाना में दर्ज करवाई शिकायत
परिजनों का कहना था कि अगर बीडीओ और बीपीओ मनरेगा कार्यों का निरीक्षण करते, तो चंदन की मौत नहीं होती. मनरेगा कूप निर्माण में भूसाई चंदवारा पाराटांड़ के मजदूर चंदन मेहता को बिना सुरक्षा किट के कुएं बांधने में लगाया गया था. चाल धंसने से उसमें दबकर सोमवार को उसकी मौत हो गई. मृतक चंदन के परिजनों ने बीडीओ और बीपीओ समेत अन्य कार्यालय कर्मियों पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया. उसके बाद बीडीओ ने चंदन के परिजनों को चैंबर में बुलाकर तत्काल मुआवजा राशि दी और आगे सरकारी प्रावधान के तहत सहयोग देने का आश्वासन दिया. उसके बाद आक्रोशित परिजन शव को लेकर गांव चले गए. इसे भी पढ़ें : जीरो">https://lagatar.in/hc-issues-stay-on-pest-action-against-deoghar-dc-in-zero-fir-case-mp-nishikant-files-reply/">जीरो

FIR मामले में HC से देवघर डीसी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक जारी, MP निशिकांत ने दाखिल किया जवाब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही