Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामले, पटना में सफाईकर्मी गए हड़ताल पर

Advertisement
Advertisement
Patna: बिहार में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. शुक्रवार को 371 डेंगू के नए मरीज मिले. केवल सितंबर में ही डेंगू के 3558 मामले मिले हैं. जबकि इस साल अब तक कुल 3883 मरीज मिल चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पटना में सबसे अधिक 70 मरीज मिले हैं. इसके अलावा भागलपुर में 45, वैशाली में 27, बेगूसराय में 25, मुंगेर और पूर्वी चंपारण में 18-18 मरीज मिले हैं. इसे पढ़ें- जयपुर">https://lagatar.in/jaipur-rahul-challenged-pm-modi-said-why-is-the-prime-minister-afraid-of-caste-census/">जयपुर

: राहुल ने दी पीएम मोदी को चुनौती, कहा, जातिगत जनगणना से क्यों डरते हैं प्रधानमंत्री    

पटना में सफाईकर्मी गए हड़ताल पर

पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के आह्वान पर सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए हैं. इससे शहर में गंदगी पसरने लगी है. सड़क के किनारे और गली-मोहल्लों में कचरे के ढेर दिखने लगे हैं. बारिश के कारण बदबू भी फैलने लगी है. वहीं, निगम प्रशासन यूनियन के आगे झुकने के मूड में नहीं है. ऐसे में डेंगू का मामला बढ़ने की पूरी संभावना नजर आ रही है. इसे भी पढ़ें- 2024">https://lagatar.in/2024-lok-sabha-elections-should-be-held-on-ballot-papers-not-on-evms-issue-heated-up-due-to-congresss-demand/">2024

का लोकसभा चुनाव मतपत्रों पर होना चाहिए, ईवीएम पर नहीं, कांग्रेस की मांग से मुद्दा गरमाया
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही