Search

 
 
 

धनबाद में डेंगू के मामले बढ़े, दो नए मरीजों की पुष्टि

 
Dhanbad : धनबाद में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ रही है. इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच आए दो नए मरीजों में शुक्रवार को डेंगू की पुष्टि हुई. नए मरीजों के नाम मो. आसिफ और नून रजक हैं. अस्पताल में इससे पहले 16 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है. फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर सतर्क है. मरीजों के इलाज के साथ-साथ डेंगू की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. लोगों को भी डेंगू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही