Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद जिले में फैल रहा है डेंगू, अब तक मिले 18 मरीज

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. अब तक पूरे जिले में 18 डेंगू के मरीज मिलने की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने सावधानी बरतते हुए सभी चिन्हित मरीजों की मॉनिटरिंग शुरू कर दी है. कोर्ट रोड स्थित सदर अस्पताल में 10 बेड का सेंटर बनाया गया है. बीमारी के उपचार से संबंधित सभी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं. आने वाले समय में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की तैयारी की जा रही है. मुख्यालय को भी अवगत कराया गया है. फिलहाल एसएनएमएमसीएच में जांच की सुविधा शुरू की गई है. किट उपलब्ध होते ही सदर अस्पताल में भी जांच की जाएगी. डेंगू के 18 मरीज की पुष्टि के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है, जबकि एसएनएमएमसीएच की माइक्रोबायोलॉजी स्थित डेंगू जांच मशीन पिछले एक महीने से खराब पड़ी है. सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि धनबाद शहर के अलावा झरिया, बाघमारा आदि इलाकों में डेंगू के मरीज मिले हैं. उनका इलाज सरकारी व निजी अस्पताल में चल रहा है. स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों का डेटाबेस तैयार कर लिया है. विशेष टीम का गठन कर सभी मरीजों की मॉनिटरिंग की जा रही है. यह भी पढ़ें:">https://lagatar.in/dhanbad-dj-will-not-play-even-in-eid-miladunnabi-procession-tricolor-will-be-waved-in-every-hand/">

धनबाद: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में भी नहीं बजेगा डीजे, हर हाथ में लहराएगा तिरंगा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही