Search

 
 
 

झारखंड में पांव पसार रहा डेंगू, जुलाई तक 169 पॉजिटिव मरीज मिले

 
Saurav Shukla Ranchi: राज्य में डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई महीने तक राज्य भर में डेंगू के 169 मरीज मिले हैं. इनमें सबसे ज्यादा पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में मरीज मिले हैं. वहीं साहिबगंज में 30 और रांची में डेंगू के 20 मरीज की पुष्टि हुई है. मच्छरों के लार्वा के आकलन के लिए इंटामालॉजिकल सर्वे का काम 1 जुलाई से शुरू किया गया है. सर्व 30 नवंबर तक किया जाएगा. अभी तक किए गए सर्वे में 64550 घरों का सर्वे किया गया है. इस दौरान 2818 घरों में डेंगू का लार्वा मिला है. वही 158404 जलपत्रों का जांच किया गया है. जिसमें से 3629 जलपत्रों में डेंगू के लार्वा पाए गए हैं. साथ ही मच्छरों के प्रजनन के स्रोत को कीटनाशक का छिड़काव और फॉगिंग कर नष्ट किया जा रहा है.

साफ जमा पानी में भी पनपता है डेंगू

बता दें कि डेंगू का लार्वा साफ और जमा पानी में पनपता है. एडिस मच्छर के काटने से बीमारी फैलती है. ये मच्छर ज्यादातर दिन में ही काटता है. ऐसे में घरों में, गमले में, खाली पड़े टायर और अन्य बर्तनों में लंबे दिनों तक पानी जमा नहीं होने दें. बरसात के आने के साथ ही डेंगू के संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है.

जिलों में डेंगू मरीजों की संख्या

बोकारो: 00 चतरा: 03 देवघर: 02 धनबाद: 00 दुमका: 01 पूर्वी सिंहभूम: 80 गढ़वा: 00 गिरिडीह: 04 गोड्डा: 00 गुमला: 00 हाजरीबाग: 04 जामताड़ा: 01 खूंटी: 02 कोडरमा: 01 लातेहार: 00 लोहरदगा: 00 पाकुड़: 00 पलामू: 07 रामगढ़: 03 रांची: 20 साहेबगंज: 30 सरायकेला: 08 सिमडेगा: 01 पश्चिमी सिंहभूम: 02 [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही