Search

 
 
 

हजारीबाग में तेजी से पांव पसारने लगा डेंगू, तीन और मरीज मिले समेत हजारीबाग की दो खबरें

 
  • अब तक 18 लोग पाए गए पॉजिटिव, 156 का हो चुका है सैंपल टेस्ट
  • शहरी क्षेत्र में कराया जा रहा फॉगिंग, पहले जारी की जा चुकी है एडवाइजरी
Hazaribagh : हजारीबाग में डेंगू तेजी से पांव पसारने लगा है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को तीन और व्यक्ति डेंगू पॉजिटव पाए गए हैं. इसके साथ ही जिले भर में अब तक 18 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं. वहीं 156 लोगों का सैंपल टेस्ट कराया जा चुका है. जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ. कपिलमुनि प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को 35 व्यक्तियों का डेंगू सैंपल टेस्ट किया गया. चालू माह में अब तक डेंगू निगरानी कार्य के तहत कुल 1517 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें कुल 15,996 जलपात्रों की जांच की गई. इनमें 95 घरों के 120 जलपात्रों में एडिज मच्छर के लार्वा पाए गए, जिसे सर्वे दल ने नष्ट कर दिया. जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू निगरानी एवं लार्वानाशी उपचार कार्य कराया जा रहा है. कार्य योजना के अनुसार हजारीबाग शहरी क्षेत्र में फॉगिंग भी करायी जा रही है. डेंगू से बचाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से पहले ही एडवाइजरी जारी की जा चुकी है.

कमिश्नरी ऑफिस में हिन्दी दिवस पर पुस्तक ‘नदी हमारे भीतर बहती है’ का विमोचन

सरलता, सहजता एवं प्रमुखता से बोली जाने वाली भाषा है हिंदी : आयुक्त

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/20-9.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> राजभाषा कार्यालय, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के तत्वावधान में गुरुवार को आयुक्त कार्यालय सभाकक्ष में हिंदी दिवस समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए आयुक्त सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने कहा कि हिंदी सरल, सहज एवं प्रमुखता से बोली जाने वाली भाषा है. उन्होंने अपनी पढ़ाई हिंदी माध्यम से की है और उन्हें इस पर गर्व है. आयुक्त ने बताया कि उन्होंने अपना साक्षात्कार भी हिंदी माध्यम से ही दिया था. हमें अपनी राजभाषा को आत्मविश्वास के साथ पेश करनी चाहिए. उन्होंने बताया कि हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है. हिंदी के अधिकतर प्रयोग से ही हम इसके अस्तित्व एवं अखंडता को बनाए रख पाएंगे. मुख्य अतिथि पूर्व विभागाध्यक्ष स्नाकोत्तर हिंदी विभाग डॉ. विजयकांतधर दूबे ने कहा कि हिंदी भाषा संसार के तीन महत्वपूर्ण बोले जाने वाली भाषाओं में से एक है. उन्होंने कहा कि दुनिया में हिंदी वैसी भाषा है, जो पूरे विश्व में सबसे अधिक बोली जाती है. इस संदर्भ में हम इस भाषा को अंतरराष्ट्रीय भाषा भी कह सकते हैं. हिंदी दिवस कार्यक्रम में डॉ. प्रमिला गुप्ता की पुस्तक ‘नदी हमारे भीतर बहती है’ का विमोचन आयुक्त समेत अन्य अतिथियों ने किया. मौके पर उपनिदेशक सूचना एवं जनसंपर्क संजीव कुजूर, अवर सचिव राकेश कुमार चौधरी, डॉ. भुनेश्वर महतो, मार्खम कॉलेज के प्रो. गोपाल शरण पांडे, शिक्षिका प्रमिला गुप्ता आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-horror-series-the-haunting-of-palana-released-on-youtube/">हजारीबाग

: हॉरर सीरीज ”द हाउंटिंग ऑफ पलाना” यूट्यूब पर रिलीज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही