- देवघर में एक भी घरों का नहीं किया गया सर्वे
Ranchi : झारखंड में डेंगू और चिकनगुनिया के प्रसार को देखते राज्यभर के डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे किया जा रहा है. इसी कड़ी में बीते दो महीने (जुलाई और अगस्त) में राज्य के 138900 घरों का सर्वे किया गया. जुलाई माह में 70168 और अगस्त में 68732 घरों का सर्वे हुआ. इसमें से 9667 घरों में डेंगू के लार्वा पाये गये हैं. जमशेदपुर में सबसे ज्यादा 30629 घरों का सर्वे किया गया. वहीं बोकारो में 19173 घरों में सर्वे हुआ. लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि देवघर में एक भी घरों का सर्वे नहीं किया गया.
घरों में कीटनाशक का किया गया छिड़काव
डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे के दौरान जिन घरों में लार्वा मिले हैं, उन्हें चेतावनी दी गयी. साथ ही लार्वा को नष्ट किया गया. वहीं हर घरों में कीटनाशक का भी छिड़काव किया गया. लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है.
जुलाई-अगस्त में सर्वे के दौरान इन जिलों के इतने घरों में लार्वा
| जिला | इतने घरों में सर्वे | इतने घरों में मिला लार्वा |
| हजारीबाग | 7277 | 597 |
| चतरा | 7710 | 30 |
| कोडरमा | 7823 | 85 |
| रामगढ़ | 1297 | 106 |
| धनबाद | 6522 | 423 |
| गिरिडीह | 5395 | 296 |
| बोकारो | 19173 | 11 |
| चाईबासा | 5748 | 336 |
| दुमका | 4121 | 210 |
| देवघर | 00 | 00 |
| गढ़वा | 2204 | 150 |
| गोड्डा | 410 | 01 |
| गुमला | 4579 | 469 |
| जमशेदपुर | 30629 | 2415 |
| जामताड़ा | 2429 | 05 |
| खूंटी | 4402 | 422 |
| लोहरदगा | 3177 | 06 |
| लातेहार | 1495 | 141 |
| पलामू | 3205 | 837 |
| पाकुड़ | 2610 | 719 |
| रांची | 3360 | 449 |
| सिमडेगा | 3127 | 340 |
| सरायकेला | 8570 | 1193 |
| साहिबगंज | 3637 | 426 |
[wpse_comments_template]
Leave a Comment