Search

 
 
 

घने कोहरे की मार, कई फ्लाइट्स और ट्रेनें लेट, दिल्ली एयरपोर्ट यात्रियों से खचाखच भरा

 
 जमीन पर बैठकर फ्लाइट आने का इंतजार कर रहे लोग NewDelhi : पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. उत्तर भारत के सभी राज्यों में घने कोहरे के साथ-साथ शीतलहर का भी कहर जारी है. धुंध और लो विजिबिलिटी का असर यातायात पर पड़ रहा है. इसकी वजह से कई फ्लाइट्स और ट्रेन देरी से चल रही है. वहीं कुछ फ्लाइट्स और ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. जबकि कुछ का रूट डायरवर्ट किया गया है. इसकी वजह से यात्रियों का खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है. दिल्ली एयरपोर्ट यात्रियों से खचाखच भर गया है. आलम ऐसा है कि बैठने के लिए जगह नहीं है. ऐसे में यात्री जमीन पर बैठकर फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आयी हैं. जिसमें यह नजारा देखने को मिल रहा है.

दिल्ली एयरपोर्ट से जाने वाली करीब 30 उड़ानें लेट, 17 कैंसिल

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को सुबह साढ़े पांच बजे सफदरजंग का तापमान 4.8 और पालम का 7.2 दर्ज किया गया. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है. मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट से जाने वाली करीब 30 उड़ानें लेट हैं. वहीं 17 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है. पालम हवाई अड्डे पर सुबह 7 बजे 100 मीटर विजिबिलिटी थी, जो साढ़े सात बजे जीरो हो गयी. वहीं सफदरजंग एयरपोर्ट पर भी सुबह 7 बजे 50 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गयी.

कोहरे की वजह से कई ट्रेनें भी देरी से चल रही

घने कोहरे और धुंध का असर रेलवे पर भी पड़ रहा है. कई ट्रेनें 10 से 15 घंटे देरी से चल रही है. घने कोहरे के कारण मगंलवार को दिल्ली आने वाली करीब 30 ट्रेनें देरी से चल रही है. रेलवे स्टेशन भी यात्रियों से खचाखच भरा हुआ है. लोग घंटों स्टेशन पर बैठकर ट्रेन आने का इंतजार कर रहे हैं. आलम ऐसा है कि लोग जमीन पर ही सो रहे हैं. वहीं कुछ कंबल लपेटकर जमीन और कुर्सी में बैठे नजर आ रहे हैं.

नोएडा में घने कोहरे और प्रदूषण ने बढ़ायी लोगों की मुश्किलें

नोएडा में मंगलवार सुबह घने कोहरे और बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग ने ‘रेड अलर्ट’ जारी कर दिया है. इस दौरान एक्सप्रेसवे पर रात और सुबह के समय दृश्यता कमोबेश शून्य रहेगी. वहीं, दिन के समय भी पारा गिरने की वजह से ठंड बनी रहेगी. मौसम विभाग लोगों को अपने बचाव के लिए भी सतर्क किया है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 17 जनवरी की सुबह तक घना कोहरा और ठंड की स्थिति बनी रहेगी. तापमान दिन के समय सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक कम रहेगा. वहीं, रात के समय भी पारा चार डिग्री तक पहुंच सकता है. घने कोहरे के कारण वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा है. इस दौरान अधिकतम तापमान भी 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही