Shubham Kishor Ranchi : झारखंड के रांची सहित कई जिलों में कोहरा और बादल छाये हुए हैं. आज गुरुवार को कोहरे के कारण दिन भर लोगों को ठंड का एहसास हुआ. मौसम विभाग ने झारखंड में अगले तीन दिनों तक घना कोहरा छाये रहने की संभावना जताई है. घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. बता दें कि विजिबिलिटी कम रहने के कारण लोगों ने दिन में अपने वाहनों की लाइट जला कर सफर किया.
24 घंटों में राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई
पिछले 24 घंटों में राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा 54.4 एमएम सिमडेगा में दर्ज की गयी. कुछ जिलों में मध्यम से बहुत घना कोहरा देखा गया. उच्चतम तापमान 23.8°C चाईबासा में, जबकि न्यूनतम तापमान 10 °C पाकुड़ में दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले 3-4 दिनों में धीरे-धीरे 2-4 °C की गिरावट हो सकती है.. 19 से 23 जनवरी तक कोहरा और आंशिक बादल छाये रहेंगे
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 19 से 23 जनवरी तक सुबह में कोहरे के बाद आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है. राज्य में अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी. इसके बाद अगले दो-तीन दिनों में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी. सुबह कोहरे या धुंध के बाद आंशिक बादल छाये रहेंगे. मौसम शुष्क रहेगा. 23 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है. कहां कितनी हुई बारिश
सिमडेगा-54.4 एमएम, चक्रधरपुर-52.2, मनोहरपुर -43.6,डुमरी -26.2, चाईबासा-18.1, मैथन-16.8, गोईलकेरा-15.6, खूंटपानी -15, मैथन -15, दुमका -14.7, कोलेबिरा -13.2, गोबिंदपुर -12.2, बोकारो थर्मल -11.4, मंझारी-10; पुटकी -9.6, नवाडीह -9.2, जगन्नाथपुर -8.5, हाटगम्हरिया-8.2, कुरडेग -7.6, पापुंकी -7.6, हज़ारीबाग -7.2, मझगांव-7.2, नंदाडीह -7.2, टोंटो-7, जामताड़ा -6.8, बानो सिमडेगा -6.5, सिकटिया -6.2, डुमरी -5.6, जरमिंडी -5.3, खूंटी -5, पालगंज-4.4, टुंडी -4.4, पंचेट- 4.2, गुदरी -3.6, चंद्रपुरा -3.5, सीएचएएस -3.2, तोरपा-3, कोनेर -2.6, चंदनकियारी -2.6, पंचेट -2.6, महारो -2.4, पाकुड़िया -2.4, कोनेर -2.4, फुसरो-2.4, रनिया -2.2, रामगढ -1;, जमशेदपुर -1, बंदगांव -0.6, बोकारो -0.5, गिरिडीह बेंगबाद -0.5, गोमिया -0.4, डाल्टनगंज -0.3, रामगढ-0.2 और तिलैया -0.2एमएम. किस शहर में कितना तापमान (अधिकतम व न्यूनतम )
रांची 22.1, 14.5 जमशेदपुर 23.2, 15.0 डाल्टेनगंज 22.6, 12.5 बोकारो थर्मल 22.1, 14.5 चाईबासा 23.8, 13.2 देवघर 19.3, 11.8 गिरिडीह 18.2, 12.9 गढ़वा 18.0, 12.2 गोड्डा 17.8, 10.9 [wpse_comments_template]
Leave a Comment