Search

शांति निवास हाईस्कूल के वार्षिकोत्सव पर डीईओ बोले- कुछ नया सीखने की प्रेरणा लेनी होगी समेत गढ़वा की कई खबरें

  • कार्यक्रम का उद्घाटन डीईओ आकाश ने किया
  • हाईस्कूल बेहतर शिक्षा उपलब्ध करा रहा है
  • पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह भी शामिल थे
Garhwa : शहर के शांति निवास हाईस्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी आकाश कुमार, पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह, प्रदीप बाखला, विद्यालय की सचिव सिस्टर लिंडा और प्राचार्य सिस्टर रोशना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) आकाश कुमार ने कहा कि शांति निवास हाईस्कूल अपने स्थापना काल से ही जिले के लोगों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करा रहा है. पिछले वर्षों में जो कीर्तिमान बनाया है, वह सभी लोगों का मेहनत का नतीजा है. उन्होंने कहा कि हमें हर रोज कुछ ना कुछ नया सीखने की प्रेरणा लेनी होगी, तभी हम अपने जीवन में कुछ नया कर सकते हैं. अगर हम प्रति दिन कुछ नया सीखते हैं तो अपने सफलता के मार्ग में प्रगति करते हैं. साथ ही हमारी अच्छी मानसिकता और आत्मविश्वास भी विकसित होता है. हर दिन नए ज्ञान की प्राप्ति हमें सफलता के रास्ते पर बने रहने में सहायता करती है. पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने कहा कि विद्यालय के अनुशासन और बेहतर शिक्षा ही विद्यालय को काफी आगे ले गया है. देश स्तर पर आयोजित होने वाले यूपीएससी की परीक्षा में स्कूल की छात्रा नम्रता चौबे ने सफलता हासिल कर स्कूल और जिला का नाम रोशन किया है. प्रदीप बाखला ने कहा कि विद्यालय ने महान उपलब्धि हासिल की है. आप सभी लोग अपने लक्ष्य को पाने के लिए चिंता नहीं चिंतन करते हुए अपने लक्ष्य को हासिल करें. मौके पर डीपीएससीसी के अध्यक्ष अलख नाथ पांडेय, डॉ. दिवाकर, डॉ. उमेश सहाय, संजय सोनी, अशोक विश्वकर्मा, गजेंद्र साहू, नवल, आनंद सिन्हा, शिक्षिका गीता कुमारी, विभा कुमारी, स्वाति तिग्गा, वर्षा बाखला, खुशबू बाखला, रानी मेदीखर, अंजना, शिक्षक ओमप्रकाश शर्मा, अलख पांडेय, रामविनय तिवारी, दीपक उपाध्याय, प्रेम कुमार, प्रिंस पांडेय, सिकंदर खान, अनिल केरकेट्टा, अभिभावक अनूप ठाकुर, राकेश तिवारी, दिवाकर तिवारी, बसंत यादव सहित कई लोग उपस्थित थे.

बच्चों ने प्रस्तुत किया नागपुरी नृत्य

शांति निवास हाई स्कूल में वार्षिकोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इससे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य सिस्टर रोशना के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत शॉल एवं पुष्प देकर किया गया. मौके पर विद्यालय के कक्षा चार के बच्चों के द्वारा नागपुरी नृत्य का प्रस्तुति किया गया. साथ ही कक्षा छह एवं आठ के बच्चों के द्वारा चंद्रयान का मॉडल प्रस्तुत किया गया. इसी तरह कक्षा दो के बच्चों ने पंजाबी नृत्य, कक्षा तीन के बच्चों के द्वारा उड़िया नृत्य, कक्षा चार के बच्चों के द्वारा वृक्ष बचाओ विषय पर नाटक का मंचन कर लोगों की तालिया बटोरी, कक्षा एक के बच्चों ने रेट्रो नृत्य, वर्ग आठ के बच्चों ने गुजराती नृत्य, कक्षा छह के बच्चों के ने लावणी नृत्य, कक्षा पांच के बच्चों ने राजस्थानी नृत्य की शानदार प्रस्तुति की गई. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा खुशी, जिज्ञासा सृष्टि, इशिका एवं निक्की के द्वारा संयुक्त रूप से किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका विभा पांडेय ने किया.

विधायक भानु ने किया तीन योजनाओं का शिलान्यास

केतार : विधायक भानु प्रताप शाही ने गुरुवार को सिंहपुर में तीन योजनाओं का शिलान्यास किया. विधायक ने केतार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदपुर स्थित गोरेया बाबा की पूजा-अर्चना के बाद कांडी मुख्य पथ से पंडा नदी तक पीसीसी पथ का भूमि पूजन, परसोडीह के बांसडीह कला में नल जल योजना का भूमि पूजन एवं ग्राम सिंहपुर में पंडा नदी पर पांच करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास स्थानीय बुजुर्ग के हाथों नारियल तोड़कर किया. विधायक ने कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने मुकुंदपुर पंचायत के किसी गांव में विकास नहीं किया, बल्कि सिर्फ यहां के लोगों का वोट लेकर लूटने का कार्य किया. सिंहपुर गांव आने जाने का कोई रास्ता नहीं था, तो मेरे द्वारा राजघाटी से लेकर सिंहपुर बस्ती होते हुए ताली तक कालीकरण सड़क बनवाने का कार्य किया गया. साथ ही क्षेत्र के किसानों को बिजली, पीने के लिए स्वच्छ पानी भी उपलब्ध कराने का कार्य किया. जबकि इस गांव के पंडा नदी पर पुल नहीं होने के कारण बरसात के समय इस गांव के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. कहा कि मेरे रहते इस क्षेत्र की जनता को मूलभूत समस्याओं से कभी जूझना नहीं पड़ेगा. मौके पर केतार प्रखंड जिला परिषद सदस्य ज्वाला प्रसाद, पंचायत के मुखिया मुंगा साह, भाजपा मंडल के अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद, भाजपा महिला नेत्री मधुलता कुमारी, वरिष्ठ नेता भगत दयानंद यादव, विक्रम सिंह, राजू सिंह, रामप्रसाद कमलापुरी, सतेन्द्र ठाकुर, नंदू साह, देवेंद्र सिंह, कुंडल सिंह, संतन तिवारी, संतोष राम, अरविंद वर्मा, राजेंद्र साह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

अज्ञात महिला का शव खेत से बरामद

मझिआंव : गढ़वा जिला अंतर्गत मझिआंव थाना क्षेत्र के कोइनबार गांव के हरईया टोला के समीप अरहर के खेत से अर्धनग्न अवस्था में क्षत-विक्षत लगभग 27 वर्षीया महिला का शव पुलिस ने गुरुवार को बरामद किया. जानकारी के अनुसार शव होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी. सूचना मिलते ही एसडीपीओ नीरज कुमार, पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह, थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. काफी प्रयास के बावजूद शव की पहचान नहीं की जा सकी. एसडीपीओ ने बताया कि कोईनबार गांव के हरिया टोला से एक अज्ञात महिला का शव अरहर के खेत से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. महिला का चेहरा पूरी तरह से पत्थर से कुचा हुआ और जला हुआ है. जहां पर शव मिला है वह स्व. वकील खान के अरहर का खेत है. जो सड़क से कुछ दूरी पर है. शव देखने से लगभग 8 से 10 दिन पहले का प्रतीत होता है. उन्होंने कहा कि वहां पर एक खून लगा हुआ पत्थर भी मिला है. शव से कुछ दूर महिला का एक चप्पल भी पाया गया है. महिला के दाहिने हाथ के बीच वाली उंगली में हरा नग लगा हुआ एक बाजारू अंगूठी भी है. मामले की जांच की जा रही है. एसडीपीओ ने बताया कि लगभग 10 वर्ष पूर्व उसी जगह के आसपास वकील खान की भी हत्या हुई थी. जानकारी के अनुसार शव का पोस्टमार्टम गढ़वा में नहीं हो पाया. उसे रांची भेजा जा रहा है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/political-drama-in-bihar-at-its-peak-bjp-said-not-played-there-will-be-a-rush-of-development/">बिहार

में पॉलिटिकल ड्रामा चरम पर, भाजपा बोली- खेला नहीं विकास का रेला होगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp