Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : अवैध कोयले के साथ 10 बाइक व 13 साइकिल जब्त

Advertisement
Advertisement
पुलिस टीम को देखकर भाग निकले कोयला तस्कर
Deoghar : पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत खागा थाना क्षेत्र के घोड़ादहा व धावा से अवैध कोयले लदे 10 मोटरसाइकिल व 13 साइकिल को पुलिस ने जब्त किया है. खागा थाना प्रभारी अजय कुमार यादव को सूचना मिली थी कि अवैध कोयले का परिवहन चोरी छुपे किया जा रहा है. इस सूचना के मिलते ही थाना प्रभारी अजय कुमार यादव ने टीम बनाकर सड़क पर घेराबंदी की. इस क्रम में लगभग 47 क्विंटल कोयले के साथ 10 मोटरसाइकिल व 13 साइकिल को जब्त किया गया. इस दौरान पुलिस को देखकर कोयले की ढुलाई करने वाले लोग साइकिल व मोटरसाइकिल छोड़कर भाग निकले. जब्त कोयले को ट्रैक्टर में लोड कर थाना परिसर में लाकर रखा गया है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=704658&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो थर्मल : दुल्हन मंदिर में करती रही इंतजार, दूल्हा फरार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही