Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : श्रावणी मेला में रंगदारी मांगने वाले 10 युवक गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
3 पिस्टल, 3 गोली, 3 खाली मैगजीन और 5 मोबाइल बरामद
Deoghar : देवघर पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले बाबा परिहस्त गिरोह के 10 युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जाता है कि श्रावणी मेले में शिवगंगा क्षेत्र में दुकान लगाने आए बाहरी दुकानदारों से युवकों के गिरोह ने रंगदारी मांगी थी. दुकानदारों ने इसकी शिकायत देवघर पुलिस से कर दी. इसकी शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आयी और रंगदारी मांगने वाले युवकों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी. पुलिस ने 9 जुलाई को शहर में कई स्थानों पर छापेमारी कर बाबा परिहस्त गिरोह के सोनू केसरी, जय गिरि, आदित्य चौबे, विमल बहादुर थापा, शिवम केसरी, अमित केसरी, राहुल परिहस्त, चंदू राउत, राहुल केशरी व सूरज पोद्दार को गिरफ्तार कर लिया. इन आरोपितों के पास से 3 देसी पिस्टल, 3 जिंदा गोली, 3 खाली मैगजीन और 5 मोबाइल बरामद किया गया है. देवघर एसपी ने बताया कि पकड़े गए सभी युवक बाबा परिहस्त गिरोह के सदस्य हैं. सभी युवकों को कड़ी पूछताछ कर जेल भेज दिया गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=693187&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : गेरुवा वस्त्रधारी कांवरियों से पट गया बाबाधाम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही