Deoghar: साइबर ठगी के विरुद्ध में चलाए जा रहे अभियान में देवघर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने आज साइबर गैंग से जुड़े 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. इस मामले पर देवघर एसपी अश्विनी सिन्हा ने बताया कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी मोहनपुर, सारवां और चितरा थाना क्षेत्र से की गयी है. इन साइबर अपराधियों के पास से 16 मोबाइल, 29 सिम कार्ड, 2 एटीएम, 3 पासबुक और एक बाइक बरामद किया गया है. इसे भी देखें- गिरफ्तार अपराधियों की उम्र 20 से 39 वर्ष के बीच है. गिरफ्तार अपराधियों के नाम धीरज कुमार, कमल किशोर मंडल, किशोर पुजहर, कृष्णमोहन मंडल, पिंटु कुमार, शंभू दास, अजय कुमार दास, धनंजय कुमार दास, प्रदुम कुमार रवानी, दिनेश कुमार रवानी और धनंजय कुमार रवानी है. एसपी ने बताया कि इस कांड में गिरफ्तार कमल किशोर मंडल साइबर अपराध के एक मामले में पहले भी लातेहार पुलिस द्वारा जेल भेजा गया था. इसके अलावा इस बात की भी जानकारी दी गयी कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों द्वारा साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते थे. इसे भी पढ़ें-मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/kailash-satyarthi-speaks-to-chief-minister-praises-to-protect-children-from-human-trafficking/20327/">मुख्यमंत्री
से कैलाश सत्यार्थी ने की बात, बच्चों को मानव तस्करी से बचाने की प्रशंसा की साइबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर फोन करते हैं, उन्हें बताते हैं कि उनका एटीएम बंद होने वाला है. केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर भी ठगी की जाती है. इन अपराधियों द्वारा साइबर ठगी के लिए गूगल पे का भी सहारा लिया जाता था. इन साइबर अपराधियों द्वारा वर्चुअल पेमेंट एड्रेस के माध्यम से भी ठगी की जाती थी. पुलिस उनसे और जानकारी जुटाने में लगी है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/tributes-paid-to-graham-stein-philip-and-timothy-in-jamshedpur/20339/">जमशेदपुर
में ग्राहम स्टेन, फिलिप और टिमोथी को दी गई श्रद्धांजलि

Leave a Comment