Search

 
 
 

देवघर : हथियार समेत 11 शातिर अपराधी गिरफ्तार

 
Deoghar : देवघर पुलिस ने 2 अक्टूबर को 11 शातिर अपराधियों को मोहनपुर थाना इलाके से हथियार समेत गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधी कुख्यात बाबा परिहस्त गिरोह के हैं. इनके पास से 1 पिस्टल, 1 देशी कट्टा, कारतूस और 12 मोबाइल पुलिस ने जब्त की. यह जानकारी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने पत्रकारों को दी. कहा कि गिरफ्तार सभी अपराधी जेल में बंद गिरोह के सरगना बाबा परिहस्त के इशारे पर वारदात को अंजाम देने एक सफारी से जा रहे थे. तभी पुलिस को भनक लगी. तत्काल चार थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया. एसडीपीओ सदर, नगर थाना के एसएचओ नागेंद्र कुमार और नगर थाना के ही पूर्व एसएचओ रतन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी शुरू की. 11 अपराधियों को हथियार समेत धर दबोचा गया. एसपी ने कहा कि तीन दिन पूर्व जून पोखरा इलाके से तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था. तीनों अपराधियों से पूछताछ के क्रम में इन अपराधियों की सुराग मिली थी. शातिर अपराधी देवघर में दहशत फैलाने के लिए हथियार फैक्टरी बैठाने की भी प्लानिंग कर रहे थे. बिहार के मूंगेर जिले के हथियार तस्करों से इन लोगों ने बातचीत भी की थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=432942&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, लाइसेंस होगा रद्द [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही