Search

देवघर : बस स्टैंड के निकट सफाईकर्मियों की बस्ती में आग लगने से 13 झोपड़ियां जलकर राख

Deoghar : शहर के प्राइवेट बस स्टैंड के निकट क्लब ग्राउंड स्थित सफाईकर्मियों की बस्ती में 28 जनवरी की देर रात आग लगने से 13 झोपड़ियां जलकर राख हो गई. आग करीब दो बजे रात में लगी. आनन-फानन में बस्ती के निवासियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड कर्मी दमकल लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि कई घरों को चपेट में ले लिया. 29 जनवरी की सुबह जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. नगर निगम की ओर से पीड़ित परिवार को एक-एक हजार रुपए नगद और ठंड से बचने के लिए कंबल दिया गया. आग लगने से जिंदा चार बकरियां, दो बत्तख, 10 से 12 की संख्या में साइकिल, एक स्कूटी, कपड़े व अन्य सामान जलकर खाक हो गया. आग लगने के कारण तथा कितने रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है इसका पता नहीं चल पाया है. जेएमएम नेता सह समाजसेवी सूरज घटनास्थल पर पहुंचकर पीडित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. पत्रकारों से उन्होंने कहा कि देवघर के खिजुरिया में पीड़ितों के पुनर्वास कराने के लिए जिला प्रशासन से बातचीत की जाएगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=537189&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : बीईईओ ने स्कूल सचिवों के साथ किया गुरु गोष्ठी का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp