Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : अवैध कोयला की ढुलाई कर रहे 18 मोटरसाइकिल जब्त,  बिहार ले जाया जा रहा था कोयला

Jitan Kumar Deoghar : देवघर ज़िले में कोयले के अवैध कारोबार के ख़िलाफ़ पुलिस अब एक्शन मोड में आकर लगातर कार्रवाई कर रही है. देवघर पुलिस 21 अगस्त को बिहार से लगे सीमावर्ती इलाकों में दबिश देकर अवैध कोयला लदे 18 मोटरसाइकिल को जब्त किया. हालांकि पुलिस को देखते ही सभी कोयला तस्कर भागने में कामयाब रहे. मौके से जब्त कोयला और मोटरसाइकल को पुलिस जसीडीह थाने लेकर पहुंची. थाना प्रभारी ने फिलहाल इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार किया है. कोयला माफ़ियाओं का सिंडिकेट है सक्रिय देवघर के चितरा स्थित एसपी माइंस कोलियरी और गिरिडीह जिले के विभिन्न कोलियरिओं से अवैध रूप से कोयला की तस्करी देवघर जिला मे की जा रही है. कोयला माफ़ियाओं के कई सिंडिकेट इस खेल में सक्रिय हैं. साइकिल और मोटरसाइकिल से हर रोज़ सैंकड़ों टन अवैध कोयला सीमावर्ती इलाकों से बिहार के विभिन्न हिस्सों में भेजा जा रहा है. कुछ दिन पहले 100 टन कोयला किया था जब्त पिछले दिनों ही गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी सीसीआर आलोक रंजन ने देवीपुर थाना क्षेत्र से अवैध कोयला की तस्कर करने वाले 12 लोगो को गिरफ्तार किया गया था. मौके से 3 दर्ज़न से अधिक मोटरसाइकिल और 100 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त किया गया था. तीन थानेदारों पर गिर चुकी है गाज़ इस संबंध मे डीएसपी आलोक रंजन ने चितरा थाना प्रभारी चन्दन पाण्डेय, देवीपुर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह और बुढ़ई थाना प्रभारी जिसान अख्तर को अवैध रूप से कोयला ढ़ुलाई करने वालों का साथ देने मे संलिप्त पाते हुए अपनी जांच रिपोर्ट एसपी को सौपी थी. उसी जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी सुभाष चंद्र जाट ने चित्रा, देवीपुर और बुढ़ई थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया था. यह">https://lagatar.in/deoghar-congress-did-street-play-on-inflation-unemployment/">यह

भी पढ़ें : देवघर : महंगाई, बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने किया नुक्कड़ नाटक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही