Search

 
 
 

देवघर : बाबा मंदिर के 19 दानपात्र खोले गए, गिनती में मिले कुल 1324880 रुपए

 

900 नेपाली रुपिया व 20 अमेरिकन डॉलर भी मिले 

Deoghar : देवघर श्रावणी मेला आरंभ होने के बाद दूसरी बार 20 जुलाई गुरुवार को बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 19 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया. गिनती में दानपात्र में कुल 13,24,880 रुपए की राशि मिली. इसके अलावा 900 नेपाली रुपिया व 20 अमेरिकन डॉलर दान स्वरूप प्राप्त हुए हैं. यह जानकारी देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने दी. उन्होंने बताया कि सभी दानपात्र कड़ी सुरक्षा में खोले गए. पात्र से निकले पैसे को गिनती के लिए मंदिर के प्रशासनिक भवन में रखा गया. ज्ञात हो कि इससे पहले 13 जुलाई को मंदिर के सभी दानपत्रों को खोला गया था. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-corporations-campaign-against-water-exploitation-in-chas-motor-pump-seized/">बोकारो

: चास में जलदोहन के खिलाफ निगम का अभियान, मोटर पंप जब्त  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही