Search

 
 
 

देवघर : बाबा मंदिर के दान पात्रों में मिले 19 लाख 10 हजार रुपये

 
कई अन्य देशों की करंसी व चांदी के सिक्के भी मिले
Deoghar : बाबा मंदिर प्रांगण स्थित सभी दानपात्रों को 16 अगस्त को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। इसमें कुल आय 19 लाख 10 हजार प्राप्त हुई. इस संबंध में उपायुक्त  विशाल सागर ने बताया कि बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 19 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया. इनमें पड़े की गिनती की गई. दानपात्र से कुल आय 19,10,067 के अलावा नेपाली रुपिया 6831, रसियन रूबल 10, थाईलैंड थाई बात सिक्का 5, अमेरिकन डॉलर सिक्का 0.25, इंडिया चांदी सिक्का वर्ष 1906 का 01, वर्ष 1918 का चांदी का सिक्का 01, बाबा मंदिर का चांदी सिक्का 01, चांदी 944 ग्राम व सोना 13 ग्राम दान स्वरूप प्राप्त हुआ है. ज्ञात हो कि इससे पहले 04 अगस्त को बाबा मंदिर प्रांगण स्थित सभी दानपत्रों को खोला गया था. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=731915&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : अबतक 39 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही