Search

 
 
 

देवघर : जापान से आए 20 श्रद्धालुओं ने बाबा मंदिर में की पूजा-अर्चना

 
Deoghar : बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर धर्म और अध्यात्म की नगरी है. यहां देश-विदेश से श्रद्धालु बाबा मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं. जापान से आए 20 श्रद्धालुओं ने मंगलवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. इन लोगों ने संध्या पूजा  में भी भाग लिया. जापान से आए श्रद्धालुओं के पुरोहित ने बताया कि यह टोली 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए निकली है. बाबा बैद्यनाथ धाम 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है. इसे मनोकामना शिवलिंग भी कहा जाता है. टूर गाइड ने बताया कि 20 भक्तों की यह टोली दो दिन पहले दिल्ली से देवघर के लिए रवाना हुई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही