Search

 
 
 

देवघर : बाबा बैद्यनाथ धाम में 20 दिन में 26 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण, 9 करोड़ 67 लाख की हुई आय

 
Deoghar : श्रावणी मेला की तीसरी सोमवारी संपन्न हो चुकी है. 20 दिन में 26 लाख से अधिक श्रद्धालुओ ने बाबा पर जलार्पण किया है. देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस कर ये जानकारी दी. डीसी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि 20 दिन में 26 लाख 9 हजार 403 श्रद्धालू ने बाबा मंदिर में जलार्पण किया. अब तक किसी तरह की कोई समस्या सामने नहीं आई है. डीसी ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान करीब 16 हज़ार 239 बिछड़े हुए श्रद्धालुओ को उनके परिवार से मिलाने का काम भी किया गया. 9 करोड़ 67 लाख रूपये की कुल कमाई डीसी ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान अब तक 9 करोड़ 67 लाख लाख 3 हज़ार 475 रूपये की आय हुई. मंदिर के दान पेटी, सोना चांदी के सिक्के और शीघ्र दर्शनम स्मार्ट कार्ड से कुल 1 करोड़ 94 लाख 61 हजार 300 रुपए की आय हुई. कमर्शियल वाहनों से 1 करोड़, 16 लाख, 22 हज़ार 175 रूपये और वाणिज्य कर के रूप में 6 करोड़ 56 लाख 20 हज़ार रूपये अर्जित हुए. 600 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित, 14 पुलिसकर्मी हे सस्पेंड एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि पुलिस ने अच्छा काम किया है. कुछ पुलिस कर्मियों को इसके लिए रिवार्ड भी दिया जाएगा. साथ ही ड्यूटी के दौरान कुछ पुलिस कर्मी अपनी ड्युटी में उपस्थित नही पाए गए. उनके खिलाफ़ कार्रवाई की गई है. मेला ड्यूटी में बेहतर कार्य करने वाले 600 पुलिस कर्मी को सम्मानित किया गया है. 14 पुलिसकर्मी को निलंबित किया गया है. यह">https://lagatar.in/deoghar-a-group-of-kanwariyas-reached-babadham-with-108-feet-long-kanwar/">यह

भी पढ़ें : देवघर : 108 फीट लंबा कांवर लेकर बाबाधाम पहुंचे कांवरियों का समूह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही