Search

 
 
 

देवघरः 3 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने किया रिमांड होम में मृत नाबालिग के शव का पोस्टमार्टम

जिला प्रशासन की ओर से गठित तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया. मेडिकल बोर्ड में डॉ डी पासवान, डॉ संजय कुमार व डॉ अमरीश ठाकुर शामिल थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.
 

Deoghar : देवघर जिले के चरकी पहाड़ी स्थित रिमांड होम में रह रही नाबालिग की गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. उसका शव फंदे से लटका मिला था. जिला प्रशासन की ओर से गठित तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया. मेडिकल बोर्ड में डॉ डी पासवान, डॉ संजय कुमार व डॉ अमरीश ठाकुर शामिल थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. 


ज्ञात हो कि गुरुवार देर रात नाबालिग रिमांड होम के बाथरूम में फंदे से झूलती मिली थी. वहां मौजूद कर्मियों ने उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. सूचना मिलते ही एसडीएम रवि कुमार ने अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली.


परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है. इसके पीछे गहरी साजिश की लग रही है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. पुलिस-प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है. मृतका गोड्डा जिले के महगामा क्षेत्र की रहने वाली थी. वह पिछले करीब दो वर्षों से रिमांड होम में रह रही थी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही