Search

 
 
 

देवघरः रमजोरिया में 3 गाड़ियां आपस में टकराईं,  महिला समेत 3 लोग घायल

रमजोरिया के पास बुधवार की दोपहर तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस दुर्घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए.
 

Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के रमजोरिया के पास बुधवार की दोपहर तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस दुर्घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए, तीनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. सूचना मिलते ही मोहनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

ज्ञात हो कि इन दिनों मोहनपुर इलाके में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं. सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी व रफ ड्राइविंग के कारण अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही