Search

 
 
 

देवघर : उत्पाद विभाग की छापेमारी में 30 लीटर महुआ शराब बरामद

 
Deoghar : उत्पाद विभाग पुलिस ने सारवां थाना अंतर्गत बैजनाथपुर, झिकटी, परसोडीह, मनीगढ़ी समेत कुछ अन्य जगहों पर सघन छापेमारी अभियान चलाकर 30 लीटर महुआ शराब, 400 किलोग्राम जावा महुआ और 2 बोरियां खाली शराब की बोतलें जब्त की. उत्पाद पुलिस ने 2 शराब भट्टी को ध्वस्त करने समेत अवैध देशी शराब के कारोबार में जुटे दो आरोपियों को उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a) के तहत गिरफ्तार किया. दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. दो आरोपी फरार बताए जाते हैं. दो आरोपी फरार दोनों गिरफ्तार आरोपियों के नाम कामेश्वर वर्मा और चुनचुन यादव है. कामेश्वर वर्मा झिकटी के होटल से और चुनचुन यादव परसोडीह होटल से गिरफ्तार किया गया. फरार आरोपियों के नाम बैजनाथपुर निवासी मिथुन मांझी और बुधन मांझी है. दोनों फरार आरोपियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम कामेश्वर वर्मा व चुनचुन यादव

अभियान उत्पाद अधीक्षक कमल नयन सिन्हा के निर्देश पर उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक कांग्रेस कुमार के नेतृत्व में चलाया गया. अभियान में सिपाही रामदेव पासवान, राहुल कुमार, अवधेश कुमार समेत उत्पाद पुलिसकर्मी शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही