Search

 
 
 

देवघरः बैंक अधिकारी बन ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार सभी आरोपी ऑनलाइन माध्यम से लोगों से ठगी करते थे. वे सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ दिलाने व ऑनलाइन शॉपिंग में कैशबैक दिलाने का लालच देकर लोगों को झांसे में लेते थे.
 

Deoghar : देवघर पुलिस ने बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी जिले के देवीपुर, मोहनपुर, पत्थरअड्डा व पालोजोरी थाना क्षेत्र से हुई है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इन्हें दबोचा है. इनके पास से पांच मोबाइल फोन, 5 सिम कार्ड व तीन प्रतिबिंब सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में खीरवातरी निवासी काजल दास, आमगाछी मोहनपुर का रामबाबू अंसारी, करेहया (पत्थरअड्डा) का मिथुन दास व कुमगढ़ा (पालोजोरी) का लालबाबू अंसारी शामिल हैं.

पुलिस के अनुसार सभी आरोपी ऑनलाइन माध्यम से लोगों से ठगी करते थे. वे सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ दिलाने व ऑनलाइन शॉपिंग में कैशबैक दिलाने का लालच देकर लोगों को झांसे में लेते थे. साथ ही बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते थे और केवाईसी अपडेट करने व एटीएम बंद होने की बात कह उनके खाते व एटीएम की डिटेल मांगकर उनके खाते से पैसे उड़ा लेते थे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही