Search

देवघर : बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Deoghar : देवघर पुलिस ने बैंक अधिकारी बनकर लोगों के खाते से रुपयों की ठगी करने वाले पांच साइबर अपराधियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया है. एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर साइबर डीएसपी राजा मित्र के नेतृत्व में साइबर पुलिस ने जिले के पथरौल और कुंडा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर साइबर अपराधियों को दबोच लिया. पकड़े गए आरोपियों में सरोज दास, कुलदीप दास, राजकुमार दास, कन्हैया कुमार व एक नाबालिग शामिल है. इनके पास से छह मोबाइल फोन और अलग-अलग कंपनियों के 11 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार साइबर अपराधियों ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि वे बैंक अधिकारी और कस्टमर केयर बनकर ठगी करते थे. लोगों को झांसे में लेकर उनका ओटीपी नंबर प्राप्त कर ठगी करते थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bike-thief-chased-and-caught-handed-over-to-police-after-beating/">धनबाद

: बाइक चोर को खदेड़ कर पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp