Search

 
 
 

देवघरः ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते 5 युवक गिरफ्तार

मोहनपुर थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है. गु छापेमारी में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में लिप्त पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कई पुड़िया ब्राउन शुगर भी बरामद किया है.
 

Deoghar : देवघर जिला पुलिस को मोहनपुर थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में लिप्त पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कई पुड़िया ब्राउन शुगर भी बरामद किया है. सभी आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहनपुर थाना के एएसआई राकेश कुमार रंजन सशस्त्र बल के साथ गश्ती पर निकले थे. इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि डुमरिया मोड़ यात्री शेड के बगल स्थित मैदान में कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री व सेवन कर रहे हैं. उन्होंने इसकी सूचना थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार को दी. थाना प्रभारी ने सदर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह को जानकारी दी.

 

एसडीपीओ स्वयं मौके पर पहुंचे और छापेमारी दल का गठन किया. पुलिस की टीम बताए स्थान पर पहुंची. पुलिस वाहन को देखते ही मैदान में बैठे पांच युवक भागने लगे. पुलिस ने सभी को पकड़ लिया. पकड़े गए युवकों में सुमन कुमार मंडल,  हरि मंडल, अविनाश कुमार, श्रवण कुमार मंडल, व सोहन लाल बेसरा शामिल हैं. सभी मोहनपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं.


तलाशी में सुमन कुमार मंडल के जैकेट की जेब से दो पुड़िया,.हरि मंडल  की जेब से दस पुड़िया में (1.47 ग्राम),  अविनाश कुमार के पास से दो पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ब्राउन शुगर की  खरीद-बिक्री करते हैं. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही