Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : उत्पाद विभाग की छापेमारी में 50 लीटर महुआ शराब बरामद

Advertisement
Advertisement
Deoghar : उत्पाद विभाग ने देवघर जिले के सारवां थाना अंतर्गत तेलरिया गांव में छापेमारी कर 50 लीटर महुआ शराब समेत 200 किलो जावा महुआ शराब बरामद किया. उत्पाद विभाग इन दिनों अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चला रही है. उसी अभियान के तहत 22 दिसंबर को उपरोक्त शराब बरामद की गई. उत्पाद विभाग ने उत्पाद अधिनियम की धारा 47 (ए) के तहत अवैध शराब के कारोबार में संलग्न 6 फरार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. फरार आरोपियों के नाम तेलरिया गांव निवासी कारू मांझी पिता-मेघु मांझी, बलराम मांझी पिता- भीम मांझी, लक्ष्मण मांझी पिता- बाघा मांझी, मोहन मांझी पिता-धरनी मांझी, राजेश मांझी पिता- जगत मांझी व गाजी मांझी पिता-जगत मांझी है. 6 फरार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज अभियान उत्पाद अधीक्षक कमल नयन सिन्हा के निर्देश पर उत्पाद अवर निरीक्षक कांग्रेस कुमार ने टीम गठित कर चलाया. अभियान में सारवां थाना प्रभारी शशिकांत कुमार, अवर निरीक्षक जी. दयाल, सारवां थाना बल एवं उत्पाद सिपाही रामदेव पासवान, राहुल कुमार,  अवधेश कुमार समेत अन्य जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=206395&action=edit">देवघर

:  आईसीआईसीआई बैंक में फर्जी खाते खोलकर करोड़ों का लेन-देन  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही