Search

 
 
 

देवघरः दासडीह जंगल से 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार

एसपी को सूचना मिली थी कि कुछ युवक जंगल में बैठकर फर्जी फ्लिपकार्ट, अमेजन, फोन-पे का कस्टमर केयर व एयरटेल पेमेंट बैंक के अधिकारी बनकर लोगों से ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं. पुलिस की टीम ने छापामारी कर छह युवकों को पकड़ लिया.
 

Deoghar : देवघर पुलिस ने पाथरौल थाना क्षेत्र के दासडीह जंगल में छापेमारी कर छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई 30 जनवरी को एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई. एसपी को सूचना मिली थी कि कुछ युवक जंगल में बैठकर फर्जी फ्लिपकार्ट, अमेजन, फोन-पे का कस्टमर केयर व एयरटेल पेमेंट बैंक के अधिकारी बनकर लोगों से ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं. पुलिस की टीम ने छापामारी कर छह युवकों को पकड़ लिया.


प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर डालकर कैशबैक, पीएम किसान योजना, एसबीआई क्रेडिट कार्ड व लोन दिलाने के नाम पर लोगों को झांसे में लेते थे. गिरफ्तार आरोपियों में झुलन कुमार दास, शिवम राय (दोनों मोहनपुर के), संतोष कुमार यादव, जन्मेजय दास, मौसम कुमार दास ((तीनों पाथरौल के) व अनिल मंडल (मधुपुर) शामिल हैं. उनके पास से 11 मोबाइल, 13 सिम कार्ड व 5 प्रतिबिंब सिम कार्ड जब्त किए गए हैं. छापेमारी टीम में साइबर थाना देवघर व पाथरौल थाना की पुलिस शामिल थी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही