Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : फास्ट फूड खाने से 60 लोग बीमार, सीएचसी में भर्ती

Advertisement
Advertisement
सारठ के बाउरी टोला में लगे मनसा मेला में खाया था फास्ट फूड
Deoghar : देवघर के सारठ में लगे मेला में फास्ट फूड खाकर 60 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए हैं. इन सभी बीमार लोगों को आनन-फानन में सारठ सीएससी में भर्ती कराया गया है, इनमें बच्चों व महिलाओं की संख्या अधिक बताई जाती है. घटना 17 अगस्त की देर रात्रि की है. बताया जाता है कि सारठ प्रखंड के बाउरी टोला में मनसा पूजा मनाया जा रहा था. इसी कार्यक्रम में गुरुवार की रात खोरठा गायक सतीश कुमार का प्रोग्राम भी आयोजित था. इस पूजा को लेकर बाउरी टोला में मेला लगा था, जिसमें फास्ट फूड की दुकानें भी लगी थीं. इनमें से एक दुकान में चार्ट और चाऊमीन खाने के कुछ देर बाद बच्चे बीमार होने लगे. इस दौरान एक-एक कर लोगों के बीमार पड़ने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में लोगों को विभिन्न माध्यमों से सारठ सीएचसी में लाकर भर्ती कराया गया. सीएचसी डॉक्टर सोनू आनंद ने सभी को भर्ती कर प्राथमिक उपचार किया.

अस्पताल में अफरा-तफरी के हालात

अस्पताल में भर्ती लोगों की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि सभी फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए हैं. इधर, एक साथ इतने लोगों के बीमार होने से सीएचसी में भी भागम-भाग मची रही. इतने लोगों के लिए बेड की व्यवस्था नहीं रहने के कारण कई बीमारों की जमीन पर बेड़ डालकर चिकित्सा शुरु की गई. सूचना पाकर सारा थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. फिलहाल सभी बीमार लोगों का इलाज चल रहा है. इधर, देररात घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक चुनाव सिंह व वर्तमान विधायक रणधीर सिंह सीएससी पहुंचे और बीमार लोगों के बेहतर इलाज का निर्देश दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=732967&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : भाजपा की बैठक में बाबूलाल के दौरे की तैयारी पर चर्चा   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही