Search

 
 
 

देवघरः 85 लीटर देसी शराब व 920 किलो जावा महुआ जब्त, 8 गिरफ्तार

टीम ने सारवां थाना क्षेत्र के रायबन मोड,  मोहनपुर थाना क्षेत्र के राजासारे, रमजोरिया पुल, दुधनी व कुंडा थाना ठाड़ीरोड (बीएन झा कॉलेज) के समीप नयाडीह में छापेमारी की. वहां से अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई. अवैध शराब के अड्डों से धंधे में शामिल 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.
 

Deoghar : देवघर के उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान जिले के तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 85 लीटर तैयार महुआ शराब व 920 किलो जावा महुआ जब्त किया. धंधे में शामिल 8 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया. 


टीम ने सारवां थाना क्षेत्र के रायबन मोड,  मोहनपुर थाना क्षेत्र के राजासारे, रमजोरिया पुल, दुधनी व कुंडा थाना ठाड़ीरोड (बीएन झा कॉलेज) के समीप नयाडीह में छापेमारी की. वहां से अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई. अवैध शराब के अड्डों से धंधे में शामिल 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि 2 भाग निकले. सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही