Search

 
 
 

देवघर : कांवरिया के भेष में मोबाइल चुराने वाले 9 युवक गिरफ्तार

 
आठ अपराधी पश्चिम बंगाल के निवासी, कई मोबाइल, ब्लेड, कैंची बरामद
Deoghar : मोहनपुर प्रखंड के रिखिया थाना की पुलिस ने कांवरिया रूट लाइनिंग स्थित खिजुरिया के पास छापेमारी कर चोरी की मोबाइल के साथ 9 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मालूम हो कि पिछले कई दिनों से कांवरिया के मोबाइल व सामानों की चोरी करने की सूचना पुलिस को मिल रही थी. सोमवार देररात को एसपी के आदेश पर थाना प्रभारी गश्ती दल हालात का आंकलन कर रही थी कि कुछ युवक पुलिस को देखकर भागने लगा. पुलिस ने खदेड़ कर घनश्याम सिंह नामक युवक को पकड़ा. बाद में उसके निशानदेही पर कुछ दूर स्थित एक पंडाल की घेराबंदी कर छापेमारी की गई. जिसमें कुल 9 युवकों को पकड़ लिया है. गिरफ्तार युवक में से घनश्याम सिंह, शंकर सिंह, संजय सिंह, सुभाष सिंह, किशोर सिंह, अजय सिंह सभी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत कालीटोला थाना क्षेत्र के चुटकले निवासी जबकि राकेश सिंह पलामू, मंगल सिंह वर्धमान, रितिक महतो मेदिनीपुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी की मोबाइल, पॉकेटमारी करने के ब्लेड, कैंची के अलावा कांवरियों के अन्य सामान बरामद किए गए हैं. गिरफ्तारी के दौरान एक मोबाइल चोर फरार हो गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=702494&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : बाबा मंदिर में लगी बेलपत्र प्रदर्शनी, उमड़े श्रद्धालु [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही