Search

 
 
 

देवघर : संथालपरगना प्रमंडल में बिछेगा सड़कों का जाल

 
Deoghar : देवघर (Deoghar)- संथालपरगना प्रमंडल में सड़कों का जाल बिछेगा. पीडब्ल्यूडी विभाग एनएचएआई के साथ मिलकर करोड़ों रुपये की योजना धरातल पर लाने वाला है. योजना में देवघर और दुमका में बाईपास और फोरलेन सड़क निर्माण शामिल है. यह जानकारी पथ एवं भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार ने दी. 17 जून को उन्होंने परिसदन में संथालपरगना पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. वे श्रावणी मेले में पीडब्ल्यूडी विभाग की तैयारी का जायजा लेने देवघर पहुंचे थे. बैठक में चर्चा चली कि पीडब्ल्यूडी विभाग 32 छोटी-बड़ी योजनाओं पर काम कर रहा है. जिसमें 19 योजनाओं का काम प्रगति पर है. बाकी योजनाओं की भी जल्द शुरूआत होगी. दुमका जिले में 6 योजनाओं में से 3 पर काम चालू है. सभी योजनाओं को श्रावणी मेले से पूर्व 10 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा. देवघर एवं दुमका शहर में सड़कों के चौड़ीकरण की योजना है. देवघर में ग्यारह सौ करोड़ से ज्यादा की लागत से बाईपास सड़क का निर्माण किया जाएगा. टेंडर अक्टूबर में निकलने की संभावना है. दुमका में भी बाईपास सड़क बनाने की योजना है. बैठक में संथालपरगना प्रमंडल के पीडब्ल्यूडी विभाग के सभी वरीय अधिकारी शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=334162&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर :  जसीडीह में प्रदर्शनकारी छात्रों से पुलिस की नोकझोंक, लाठीचार्ज [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही