Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
पीड़ित युवती सत्संग कॉलेज के बीए पार्ट-2 की है छात्रा
Deoghar : नगर थाना क्षेत्र के वीआईपी चौक के बगल एक भाड़े का कमरे में रह रही 22 वर्षीय आदिवासी युवती के साथ एक युवक ने 30 जुलाई की मध्य रात्रि में दुष्कर्म किया. जिसकी जानकारी युवती ने मध्यरात्रि में ही 100 डायल पर देखकर न्याय की गुहार लगाई. इसके बाद मामले की जानकारी नगर थाना प्रभारी को मिली तो पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवती से पूछताछ कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को आरोपी युवक व पीड़ित युवती का मेडिकल जांच कराने के पश्चात आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट के आदेश पर आरोपित को जेल भेज दिया गया. इधर, युवती का मेडिकल के बाद उनके परिजन को सौंप दिया गया है.

युवती के बगल के कमरे में रहता है आरोपित

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है. वह देवघर में किराए का मकान लेकर सत्संग कॉलेज के बीए पार्ट 2 में पढ़ाई करती है. उसी के बगल के कमरे में भागलपुर निवासी निशिकांत अंबस्ट उम्र तकरीबन 40 वर्ष नामक व्यक्ति रहता है. वह 30-31 जुलाई मध्य रात्रि अचानक लड़की के रूम में घुस गया और उसका मुंह दबाते हुए जबरन दुष्कर्म किया. दुष्कर्म करने के दौरान युवती ने उसके दाहिने हाथ को दांत से घायल कर दिया. आरोपी ने उसे हल्ला करने पर फर्स्ट फ्लोर से नीचे धकेलने की भी धमकी भी दी. दुष्कर्म करने के बाद वहां से आरोपी फरार हो गया. हांलाकि बाद में पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=716406&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : सावन की चौथी सोमवारी को कांवरियों से पट गई बाबा नगरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही