Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : आदिवासी सेंगल अभियान ने ट्रेन को रोककर किया विरोध प्रदर्शन

Deoghar : आदिवासी सेंगल अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने 11 फरवरी को गिरिडीह-दिल्ली रेल मार्ग में मथुरापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोक कर विरोध प्रदर्शन किया. सेंगल अभियान राज्य के आदिवासियों के लिए अलग से सरना धर्म कोड लागू करने की मांग कर रहा है. ट्रेन रोके जाने से जसीडीह-दिल्ली रेल मार्ग पर करीब तीन घंटे तक गाड़ियों का आवागमन प्रभावित रहा. हाथों में बैनर-पोस्टर थामे कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार विरोधी नारे भी लगाए. कार्यकर्ता जोर-जोर से चिल्ला रहे थे, जमीन हमारा, जंगल हमारा, पहाड़ हमारा, फिर भी हमलोग राज्य में उपेक्षित हैं. आदिवासियों का शोषण हो रहा है. जल, जंगल, जमीन पर राजनीति हो रही है. सरना धर्म कोड लागू होने से आदिवासियों का विकास होगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=551540&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : गणेश व संध्या मंदिर के गुंबद से उतारा गया पंचशूल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही