Search

 
 
 

देवघर : श्रावणी मेले की तैयारी में जुटा प्रशासन, डीसी ने किया निरीक्षण

 
Deoghar : राजकीय श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को हरसंभव सुविधा व सुरक्षा प्रदान करने की प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है. इसी क्रम में 09 जून को डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने जलार्पण रुटलाईन, बाबा मंदिर प्रांगण सहित आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान डीसी ने बरमसिया चौक, सरकार भवन मोड़, बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स, फुट ओवरब्रिज, बाबा मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के अलावा श्रद्धालु सुविधा विस्तार के लिए हो रहे कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए. डीसी ने बरमसिया चौक व सरकार भवन से आगे के रूटलाईन में लगे बिजली पोल व ट्रांसफार्मर को बैरिकेड कर घेरने का निर्देश दिया. उन्होंने बीएड कॉलेज स्थित जर्जर भवनों को श्रावणी मेला से पहले हटाने को कहा. रूटलाईन का अतिक्रमण हटाने, साफ-सफाई करने, सड़क किनारे के नालों की सफाई व स्लैब को दुरुस्त करने का निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिया गया. डीसी ने विद्युत व जलापूर्ति संबंधी कार्यों को जल्द पूर्ण करने को कहा. मौके पर निगम सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=662598&action=edit">यह

भी पढ़ें:देवघर : हीट वेव की चपेट में बाबा नगरी, सड़क पर पसरा सन्नाटा [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही