Deoghar : भारत जोड़ो यात्रा की लोकप्रियता को देखकर कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत 26 जनवरी से करेगी. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस भी है. अभियान को सफल बनाने के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर देवघर जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश ने सभी प्रखंडों में प्रभारी नियुक्त किए हैं. इस आशय का पत्र जारी कर दिया गया है. जिले के अलग-अलग प्रखंडों में ये प्रभारी नियुक्त किए गए हैं- देवघर प्रखंड प्रभारी पंजाबी राउत, देवघर नगर प्रभारी नजाबुल अंसारी, मोहनपुर प्रखंड महेंद्र यादव, सारवां- मुजीब खान, सोनारायठाढ़ी- मणिकांत यादव, पालोजोरी- सुभाष मंडल, सारठ- भवेश भूषण, करों- अनंत मिश्रा, मार्गोमुंडा- सादिक अंसारी, मधुपुर- संजय मिश्रा, देवीपुर- किशोर ठाकुर. पत्र की प्रतिलिपि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम तथा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो को भेजी गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=519785&action=edit">यह
भी पढ़ें : देवघर शीतलहर की चपेट में, घर में दुबकने को लोग विवश [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : देवघर शीतलहर की चपेट में, घर में दुबकने को लोग विवश [wpse_comments_template]
Leave a Comment