Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर एम्स का नाम झारखंड के किसी शहीद महापुरुष के नाम पर हो : बन्ना

Advertisement
Advertisement
Ranchi: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गुरुवार को नेपाल हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य विभाग में चल रहे योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में रिनपास समेत विभिन्न अस्पतालों में दवाईयो की कमी, नए पदों पर नियुक्ति, सभी मेडिकल कॉलेज में संसाधनों की कमी समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई. वहीं रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में चल रहे अनैतिक कार्य को संज्ञान में लेकर विभागीय कार्रवाई का भी उन्होंने निर्देश दिया. इसे पढ़ें-मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-the-district-investigation-team-investigated-the-death-of-the-assistant-of-lovahatu-anganwadi-center/">मझगांव

: लोवाहातु आंगनवाड़ी केंद्र की सहायिका की मौत की जिला जांच टीम ने किया पड़ताल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मांग

बन्ना ने पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया से मांग की है कि देवघर एम्स का नाम राज्य के किसी शहीद महापुरुष के नाम पर रखा जाये, ताकि यहां के शहीदों को सम्मान मिल सके. साथ ही उन्होंने अधिकारीयों को निर्देश दिया कि रिनपास समेत राज्य के किसी भी अस्पताल में दवाईयो की कमी न हो. इसके लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें. इसे भी पढ़ें-गैंगरेप">https://lagatar.in/tauseef-hasibul-and-roshan-ansari-convicted-in-gang-rape-case-know-the-case/">गैंगरेप

मामले में तौसीफ, हसीबुल और रोशन अंसारी दोषी करार, जानें मामला
उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक में 1900 नये पदों के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है. जबकि सभी मेडिकल कॉलेज के लिए 100 चिकित्सकों के पद पर बहाली की प्रकिया की जाएगी. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही