Search

 
 
 

देवघर एयरपोर्ट का समर शिड्यूल जारी, 29 मार्च से फ्लाइट्स की टाइमिंग में बदलाव

झारखंड में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ रही है. ऐसे में बढ़ती गर्मी को देखते हुए देवघर एयरपोर्ट की फ्लाइट की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. नया टाइम शिड्यूल 29 मार्च से प्रभावी होगा.
 

Deoghar :  झारखंड में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ रही है. ऐसे में बढ़ती गर्मी को देखते हुए देवघर एयरपोर्ट की फ्लाइट की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. नया टाइम शिड्यूल 29 मार्च से प्रभावी होगा. 

 

नई समय सारणी  के अनुसार, दिल्ली से आने वाली पहली फ्लाइट सुबह 11:10 बजे देवघर पहुंचेगी और 11:40 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होगी. वहीं दूसरी फ्लाइट शाम 7:25 बजे देवघर पहुंचेगी और 7:55 बजे प्रस्थान करेगी.

 

जबकि बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट दोपहर 2:15 बजे पहुंचेगी और 2:45 बजे उड़ान भरेगी. कोलकाता से संचालित विमान 11:55 बजे देवघर पहुंचेगा और 12:30 बजे वापस जाएगा. यह सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उपलब्ध रहेगी.

 

इसके अलावा मुंबई से आने वाली फ्लाइट दोपहर 1:10 बजे पहुंचेगी और 2:45 बजे रवाना होगी, जो सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी. 

 

रांची एयरपोर्ट की फ्लाइट की टाइमिंग में भी बदलाव... 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही